• पत्रकार मलय बैनर्जी को मातृशोक, भिलाई नगर में आज अंतिम संस्कार

    दुर्ग, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक 'साथी संदेश' के प्रधान सम्पादक मलय बैनर्जी की माता सोनोका बैनर्जी का रविवार देर रात  शंकराचार्य अस्पताल भिलाई में निधन हो गया. कुछ दिन पहले उन्हें हृदयाघात के इलाज के लिए वहाँ भर्ती कराया गया था. वे भिलाई नगर के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी थीं. उनके दो सुपुत्रों मलय और प्रलय बैनर्जी सहित भरा -पूरा परिवार  है. सोनोका बैनर्जी का अंतिम संस्कार रामनगर, (सुपेला )स्थित मुक्तिधाम में आज रविवार को दोपहर एक बजे होगा. उनके निधन पर मीडिया जगत के साथी एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।