वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस सह रविंद्र जयंती - भक्ति संगीत का भव्य आयोजन
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 18 मई 2026. शनिवार शाम को यहां के आरोग्या अस्पताल के सभागार में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस एव रविंद्रनाथ जयंती भक्ति संगीत का शानदार आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि " डॉ. प्रियदर्शनी " इफ्लू यूनिवर्सिटी एवं विशेष अतिथि आरोग्या अस्पताल के संचालक डॉ. मोहन गुप्ता प्रमुख मौजूद रहकर कार्यक्रम से संबंधित विस् पर चर्चा की. जबकि समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती एवं परामर्शदाता प्रदीप जाजू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
इस दौरान विशिष्ट कथाकार, कवि डॉ. प्रभास चंदर सिंह चंदर ने मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया. इस मौके पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसका संचालन पद्मा टकसाली ने किया. काव्य पाठ करने वाले कवियों में डॉ प्रभास चंदर सिंह चंदर, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, कमल दीक्षित, शोभा ठाकुर, उमा तिवारी, पूनम जोधपुरी, डॉ. पंकज मेहता, नीलम शिवानी, तृप्ति मिश्रा, जयंत मिश्रा, विद्या दवे, बैजनाथ, पद्मा टकसाली और विशिष्ट कवयित्री सुधा ठाकुर आदि द्वारा प्रस्तुत रचनाएं श्रुताओं को आनंदित कर दिया.
इस अवसर पर शीतला शकुंतला मधु, सत्यनारायण शर्मा एवं प्रदीप जाजू की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. वहीं, समिति के अध्यक्ष ने अपना भाषण प्रस्तुत किया और सभी को धन्यवाद दिया. जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव सुधा ठाकुर ने किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.