कबीरधाम: बालक आश्रम कुंडा में रसोइये का फंदे पर लटका मिला शव, जान देने की आशंका
बालक आश्रम कुंडा में फंदे पर 48 वर्षीय दैनिक वेतनमान कार्यरत पुरुष का शव लटका मिला।
पंडरिया, 6 जून 2026। कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक के थाना कुंडा का मामला जहां शा.अनु. जाति बालक आश्रम कुण्डा में फंदे पर लटका मिला। 48 वार्षिय रसोईया का शव। शा.अनु. जाति बालक आश्रम कुंडा में मृतक रसोईया का काम करता था जो दैनिक कार्य की रोजी में कार्यरत था ,वहीं आज सुबह अपने घर से बालक आश्रम आया हुआ था, 11 बजे घर वाले के द्वारा लगातार फोन लगाने पर नहीं उठाने पर ग्राम कुंडा उनके मित्र से जानकारी ली जानकारी नहीं मिलने से परेशान हो कर परिजन बालक आश्रम में पहुंचने पर मृतक विजय घुतलहरे का शव सीलिंग फेन में गमछे में लटका हुआ मिला , जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई, घटना स्थल पहुंचकर थाना कुंडा द्वारा विधिवध कार्यवाही करते हुए शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बालक आश्रम अधीक्षक राम प्रसाद कमड़े ने बताया कि मृतक विजय घृतलहरें दैनिक वेतन कार्य में कार्यरत था, वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा फोन पर बताया गया कि आश्रम में विजय के द्वारा फांसी लगा ली गई है की जानकारी देने पर आश्रम आय , अपने काम के लिए आश्रम आया हुआ था. अभी तो बच्चे छु्ट्टी होने के चलते अपने घर गए हुए हैं. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है-
थाना कुंडा प्रभारी विमल लवानिया ने जानकारी दी कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करते हुए फंदे पर लटकी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर फांसी लगाने का कारण परिजनों से पूछताछ कर जानकारी होने की बात की।