• Kerala BJP Candidate List: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किसे-किसे मिला टिकट

    BJP Kerala Candidate List: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी निमोना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च 2026। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी निमोना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। बीजेपी से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।

    बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

    बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। मंजेश्वरम से खुद के सुरेंद्रन चुनाव लड़ेंगे। कोइलांडी से प्रफुल कृष्णन भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़कर आए सी रघुनाथ कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे। राज्य नेतृत्व की ओर से दी गई लिस्ट में राष्ट्रीय नेतृत्व ने दखल दिया था। इसी आधार पर पहली लिस्ट जारी की गई। पता चला है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीजेपी के कुछ प्रमुख नेताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं। इन नेताओं को 17 तारीख को फिर से दिल्ली बुलाया गया है। यह भी खबर है कि कुछ नेताओं को चुनाव न लड़ने का निर्देश दिए जाने से राज्य इकाई में बेचैनी फैल गई है।

    केरल 9 अप्रैल को मतदान

    इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार को केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। केरल में एक चरण में वोटिंग होगी। केरल में एक ही दिन 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। साथ ही चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों के लिए 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग उपलब्ध कराएगा।

    देखें लिस्ट..