• सीजी बोर्ड पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज

    12वीं बोर्ड के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र लीक होने के कथित मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
    रायपुर, 16 मार्च 2026। व्हाट्सएप में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर प्रसारित होने के मामले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। NSUI के नेता शांतनु ने आरोप लगाया है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हो गया था. इस मामले को लेकर NSUI ने निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    12वीं बोर्ड के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र लीक होने के कथित मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं NSUI के पदाधिकारी शांतनु का कहना है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा से पहले 13 मार्च की देर रात एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न पत्र से जुड़े सवाल वायरल हुए थे. संगठन के मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाथ से लिखे 15 प्रश्न भेजे गए थे. इसके दो मिनट बाद यानी 2 बजकर 43 मिनट पर उसी नंबर से एक और संदेश आया, जिसमें लिखा था- “इसे भी देख लेना.”

    NSUI ने सोमवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के घेराव का ऐलान किया है. NSUI ने आरोप लगाया है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हो गया था. इस मामले को लेकर NSUI ने निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    NSUI के पदाधिकारी शांतनु का कहना है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा से पहले 13 मार्च की देर रात एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न पत्र से जुड़े सवाल वायरल हुए थे. संगठन के मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाथ से लिखे 15 प्रश्न भेजे गए थे. इसके दो मिनट बाद यानी 2 बजकर 43 मिनट पर उसी नंबर से एक और संदेश आया, जिसमें लिखा था- “इसे भी देख लेना.”