केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, सतीशन ने सीएम पद की ली शपथ..
हाल ही में संपन्न हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार जीत हासिल कर वामपंथी के 10 साल के शासन को उखाड़ फेंका है. सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीशन ने केरल के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ उनके मंत्रिमंडल भी शपथ ली है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026. केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीश सर ने मुख्यमंत्री पद की मलयालम भाषा में शपथ ली है. उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है. ये केरल में 6 दशक बाद ऐसा पहला मौका होगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली हो.
कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हुए और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया. इसके अलावा विपक्ष के नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. जबकि आईयूएमएल के प्रमुख नेता सैयद सादिकली शिहाब थंगल भी मौजूद थे.
कांग्रेस के दिग्गजों ने संभाली कमान
वीडी सतीशन के साथ शपथ लेने वाले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं में रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली और जानकारी दी कि वह गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे. उनके अलावा केरल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के. मुरलीधरन ने भी शपथ ली है. मंत्रिमंडल के अन्य प्रमुख चेहरों में अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी. सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, केए तुलसी और ओजे जनीश शामिल है, जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली.
केरल में सतीशन युग की शुरुआत
केरल में अब सतीशन युग की शुरुआत हो गई है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की बंपर जीत के बाद वीडी सतीश ने राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस तरह केरल में पिछले 10 साल से चला आ रहा वामपंथी शासन आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सतीशन को गले लगाते भी नजर आए. उनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवंचूर राधाकृष्णन विधानसभा के नए स्पीकर होंगे और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है वहीं अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में सतीशन ने कहा कि कैबिनेट बनाने में खासकर महिलाओं और अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व का खास से ध्यान रखा गया है.
आईयूएमएल को बड़ी जिम्मेदारी
यूडीएफ गठबंधन की महत्वपूर्ण साझेदार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को इस सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसके पांच विधायकों पीके. कुन्हालीकुट्टी, एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने सतीशन के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के शिबू बेबी जॉन नेवी मंत्री पद की शपथ ली.
यूडीएफ की शानदार जीत
हाल ही में संपन्न हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार 102 सीटों पर जीत हासिल की जबकि एलडीएफ महज 35 एवं बीजेपी 3 सीटों पर ही सिमट गई.