RR vs SRH IPL: 15 साल के सूर्यवंशी की धूम, 12 छक्के, 5 चौके और 37 गेंद में 103 रन, भले ही आरआर हार गई वैभव सूर्यवंशी के तूफान में फिर उड़े कई रिकॉर्ड
RR vs SRH IPL: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल में नया इतिहास रच दिया. वह सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनकी लगातार शानदार पारियां उन्हें आने वाले समय का बड़ा सुपरस्टार बना रही हैं.
जयपुर, 26 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. पहले वैभव ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 36 गेंद में शतक लगा दिया. अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. अपनी इस तूफानी पारी में वैभव ने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाले.
बता दें कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई है. इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ दिया. जो इस लीग में उनका दूसरा शतक है. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है. इस पारी के साथ ही सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
इससे पहले वह आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी 15-15 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं. इस मैच में सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा.
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक:
30 गेंद – क्रिस गेल (2013)
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2025)
36 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2026)
सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के हिसाब से) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 473 गेंदों में हासिल की, जबकि Mitchell Owen ने 533 गेंदों में यह मुकाम पाया था.
वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में भी जारी है. इससे पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और फाइनल में मैच जिताया था. वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. अपने पहले ही आईपीएल सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था.
हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और नीतीश रेड्डी ने खेली मैच विनिंग पारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके मात दी और सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी पर पानी फिर गया। जीत के लिए मिले लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। अभिषेक (57), ईशान किशन (74), नीतीश कुमार रेड्डी (36) और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन का स्कोर वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की पारी की बदौलत खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने 51(35), डेवोनन फरेरा 33(16) रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए। एक-एक सफलता प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन, नीतीश कुमार रेड्डी की झोली में गए। जीत के लिए हैदराबाद को 229 रन का लक्ष्य मिला है।
RR Score: 228/7 (20 Over)
SRH Score: 229/5 (18.4 Over)
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डेनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।