सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टर ने बताया कैसा है अब स्वास्थ्य
सर गंगा राम हॉस्पिटल की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है. चिकित्सकों ने बताया है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और उन पर दबाव का असर हो रहा है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 26 मार्च 2026. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पिछले तीन दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. चिकित्सकों के एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गुरुवार को उनके हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया. सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ' सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात वह बुखार की वजह से इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एसजीआरएच के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, डॉ. डीएस राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉक्टर अरूप बसु की देखरेख में सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से उनका इलाज चल रहा है, खबर है कि उन पर इस इलाज का असर भी हो रहा है.
कैसा है सोनिया गांधी का एव स्वास्थ्य?
डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं. डॉक्टरों की टीम पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित इन्फेक्शन की भी जांच की है.
मां से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
इस बीच, गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपना केरल दौरा रद्द कर मां से मिलने अस्पताल पहुंचे. केरल के लोगों के लिए एक संदेश जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां आना चाहता था, लेकिन आज मुझे घर पर ही रहना पड़ा और मैं नहीं आ सका. मेरी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक बेटे के तौर पर मुझे उनकी बहुत चिंता थी, इसलिए मैंने उनके साथ रहने का फैसला किया. उधर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.