• बिलासपुर में हुआ महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण

    बिलासपुर, 27 मार्च 2026. छत्तीसगढ़ के संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा लेआउट शुभम विहार  परिसर में चैत्र नवरात्रि पर्व के अष्टमी के दिन महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।  छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में थावे विद्यापीठ (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने प्रतिमा का अनावरण किया।

    अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ.पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा की आवश्यकता बहुत वर्षों से साहित्य प्रेमियों द्वारा महसूस की जा रही थी, संत तुलसीदास की प्रतिमा अनावरित होने के बाद तुलसीदास जी से संबंधित साहित्यिक गतिविधियों और संगोष्ठियों  का आयोजन करना बहुत सहज हो जायेगा। इससे यहाँ श्रद्धालुओं के साथ-साथ साहित्यकारों  और कवियों को भी कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिलेगा।

     डॉ. पाठक ने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व आईएसएस डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव और उनकी टीम को  प्रतिमा स्थापना के लिए बधाई दी। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के अनावरण से मंदिर से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। भविष्य में मंदिर परिसर में तुलसी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों से यहां की जनता लाभान्वित होगी।

    समारोह में पंकज खंडेलवाल, डॉ. विष्णु कुमार तिवारी और डॉ. गजेंद्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. विष्णु कुमार तिवारी, डॉ.गजेंद्र तिवारी, डॉ.भूपेंद्रधर दीवान, शंकर गेंदले, शुभम मिश्रा, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा, आशीष कश्यप, विनोद अतकुरवार, मनोज अतकुरवार, शैलेंद्र गेंदले, निशांत श्रीवास्तव, दिलीप मरकाम, मोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, युवराज, भूपेंद्र श्रीवास्तव श्रीमती सोनिया गेंदले, ऊषा श्रीवास्तव,मंजू कश्यप, बीना बेन पटेल और शकुंतला पोगाटे, कायस्थ समाज के अध्यक्ष आलोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव और प्रदीप खरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोता उपस्थित थे।