• विजय - रश्मिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम समेत सितारों का लगा मेला

    साउथ स्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना का हैदराबाद ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को हुआ जिसमें साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमघट लगा था। 

    हैदराबाद, 5 मार्च 2026। साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है।

    रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार, बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण, महेश बाबू, व्यंकटेश जैसे कई स्टार्स ने भी शिरकत की।

    विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा

    रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे।

    रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं।

    साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे

    रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है।

    रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक

    हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

    26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।