• शरीर पर 51 ज़ख्म, सिगरेट से जलाया, दोनों हाथ तोड़े, दूध मुहें बच्चे संग मां की ऐसी क्रूरता

    डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों के साथ बीते 2 से 3 हफ्तों से लगातार क्रूरता की जा रही थी. मासूम के शरीर पर सिगरेट से जलाने के कई निशान मिले हैं. वहीं, उसके दोनों हाथ भी टूट गए थे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    तिरुवनंतपुरम, 3 जून 2026. केरल से मानवता को झकझोर  कर रख देने वाली एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. यहां राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक मां ने अपने डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे संग इस कदर हैवानियत की, कि उसने तड़प - तड़प कर दम तोड़ दिया. बच्चों की सगी मां ने अपने लिव - इन पार्टनर संग मिलकर इस क्रूरता को अंजाम दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं कि डॉक्टरों की टीम भी दंग रह गई. 

    जानकारी के मुताबिक, घटना बीते 31 मई की है. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे को खून की उल्टी और तेज खांसी होने के बाद उसे तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल ले जाया गया. यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम को  मृत घोषित कर दिया. बाद में बच्चे के नाना - नानी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मां की क्रूरता का खुलासा किया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.