डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, 3 साल बाद पावर ट्रांसफर, ली पद और गोपनीयता की शपथ
डीके शिव कुमार के शपथ ग्रहण से पहले सिद्धारमैया ने उन्हें गुलदस्ता से स्वागत किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद थे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
बेंगलुरु, 3 जून 2026. कर्नाटक में अब डीके शिवाकुमार युग शुरू हो गया है. बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीके शिवकुमार को राज्य के नए सीएम पद की शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही, उनकी कैबिनेट में जी. परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया गया. डीके के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. बता दें कि, डीके शिवाकुमार की नई कैबिनेट में 12 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई.
12 कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण
ख मुनियप्पा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. वे अनुभवी कांग्रेस के दलित चेहरा हैं 78 वर्षीय मुनियप्पा एससी समुदाय से आते हैं. कोलार लोकसभा सीट से वे 7 बार सांसद रहे. वे पूर्व में खाद एवं आपूर्ति मंत्री भी रहे हैं. मौजूदा वे देवनहल्ली सीट से पहली बार विधायक बने हैं. इसके अलावा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्ण बायर गौडा, प्रियंक खड़गे, यूटी. खादर, ईश्वर खंद्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने भी मंत्री पद के रूप में पद और गरिमा की शपथ ली.
क्या रहेगी डीके शिवकुमार की प्राथमिकताएं
हाल ही में पार्टी आलाकमान के आदेश के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यह जिम्मेदारी डीके शिवकुमार को सौंप दी गई. शिवकुमार राज्य में शासन चलाने के लिए अपनी प्राथमिकता जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उन पर जो विश्वास और भरोसा दिखाया है, उसके लिए वह बेहद आभारी है.
उनके मुताबिक, आगे का रास्ता आसान नहीं होगा और कई चुनौतियां सामने आएंगी. लेकिन वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे. जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस सुशासन, विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने जैसे मुख्य मुद्दों पर रहेगा.
कर्नाटक को मिला नया सीएम, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. 64 वर्षीय वोक्कालिगा नेता शिवकुमार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन के ग्लास हाउस में 4.05 बजे पद वह गोपनीयता की शपथ दिलाई. 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने गए डीके शिवकुमार ने राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर पहुंच कर अपना बरसों पुराना सपना को पूरा कर लिया है. शपथ ग्रहण के दौरान बेंगलुरु पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके. यह जानकारी पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल 'आज की आवाज' को दी.