6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 25 रूम... दिल्ली के जिस होटल में लगी आग उस पर बड़ा खुलासा
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, एवं कई अन्य बुरी तरह झुलस गए. जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के बाद कई लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों और बालकानियों से छलांग लगा दी. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
दिल्ली, 3 जून 2026. दिल्ली स्थित मालवीय नगर होटल फ्लॉरिस स्टे में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आकर 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के दौरान कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी. सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
6 कमरों की थी अनुमति, चलाए जा रहे थे 25 कमरे
इस बीच मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि होटल को दिल्ली सरकार की ओर से बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत लाइसेंस जारी किया गया था. जहां केवल 6 कमरों को संचालन की अनुमति थी.वहीं होटल में 25 कमरे संचालित किया जा रहे थे. इतना ही नहीं, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
घायलों को तीन-तीन अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती
हादसे में झुलसे लोगों को मैक्स, एम्स ट्रामा सेंटर पीएमएम मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कहीं की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9 बजे लगी थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, होटल में सुरक्षा मानकों और लाइसेंस से संबंधी नियमों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कौन है दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन इन होटल का मालिक और कितना है एक दिन का किराया?
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक होटल में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में अधिकांश अफ्रीकी देशों के थे. यह होटल साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के करीब था एवं इस इमारत में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और फ्लोरिश स्क बी एंड बी था. यह दक्षिण दिल्ली का एक लोकप्रिय थ्री स्टार होटल था. पुलिस के मुताबिक आज सुबह आग उस समय लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश टूरिस्ट लोग सो रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, इस होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है. इसके तीन पार्टनर्स के कई और भी होटल एवं गेस्ट हाउस हैं. इसका एक दिन का एक रूम का किराया करीब 3800 हैं. मैक्स अस्पताल के करीब होने से इस होटल का काफी डिमांड रहती है.