• सीएम पद की शपथ लेते ही विजय थलापति ने कहा- मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूँ..

    टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद की शपथ ली। रविवार 10:00 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में  आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने विजय थलापति को सीएम पद की शपथ दिलाई। थलपति विजय के शपथ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे, विजय ने उनके साथ मंच भी शेयर किया। तमिलनाडु के नए सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी थलपति विजय को बधाई दी है।
    चेन्नई, 10 मई 2026। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान वो मंच पर राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आए। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते-लेते विजय भाषण देने लग गए फिर राज्यपाल ने उन्हें टोका और लिखे हुए को ही पढ़ने बोला। इस दौरान टीवीके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह में नजर आया। उन्होंने ताली और सीटियां बजाकर अपने नेता का हौसला बढ़ाया।

    विजय थलापति के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 29 साल की एस.कीर्तना ने  सबसे युवा मंत्री बनीं हैं। विजय थलापति के शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है और कहा है कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।विजय ने शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। कांग्रेस सबसे पहली पार्टी थी जिसने टीवीके का सरकार बनाने के लिए समर्थन किया था। वहीं विजय के शपथ ग्रहण में सबसे आगे की लाइन में विजय के माता-पिता, जाने-माने फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के लिए सीटें रिजर्व थीं। एक्टर त्रिशा कृष्णन और उनकी मां को भी उसी लाइन में सीटें दी गईं थीं।

    सीएम बनने के बाद विजय का पहला बयान
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने कहा कि तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। एडमिनिस्ट्रेशन में आने के बाद ही कोई सही मायने में हालात और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों को समझ सकता है। लेकिन मैं ईमानदारी और पक्के इरादे के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं। मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी और महिलाओं को टारगेट करने वाले क्राइम के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। ड्रग्स से परेशान लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। हम उन्हें बचाने और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए काम करेंगे और एक हेल्दी समाज बनाएंगे।

    मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं: विजय थलपति
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ सी जोसेफ विजय ने कह कि मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में कैसे शुरू करूं या क्या कहूं। मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं। मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह आया हूं। आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा में एक बड़ी जगह दी।

    9 मंत्रियों ने भी ली शपथ 

    जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय के अलावा एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए. सेंगोट्टैयन, पी.वेंकेटरामनन, आर.निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ.टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी के बीच थलपति विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अभी उनके सहयोगी दलों से किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है।

    राज्यपाल ने विजय को टोका

    शपथ ग्रहण के दौरान विजय अचानक भाषण देने लग पड़े। यह देख राज्यपाल ने उन्हें रुकने को कहा। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण वाला पत्र पढ़ने को कहा।

    तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्री बनीं एस.कीर्तना
    29 साल की एस.कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं। उन्होंने तमिलनाडु की शिवपासी सीट से चुनाव जीता है।

    तमिल एक्टर और डायरेक्टर भी बने मंत्री
    तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन भी विजय की कैबिनेट में शामिल है। उन्होंनेने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। वो टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं।

    डॉ. टीके प्रभु ने मंत्रिपद की शपथ
    डॉ. टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कराईकुडी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं और वो पहली बार विधायक चुने गए।

    पूर्ण बहुमत मिलने पर ही राज्यपाल ने स्वीकार किया विजय का दावा

    टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु असेंबली में 120 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय ने राज्यपाल से मिलकर दावा पेश किया। टीवीके ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 108 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी  के तौर पर उभरी, लेकिन वह बहुमत (118 सीट) से पीछे रह गई। कांग्रेस के 5, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के 2 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (सीपीआई-एम) के 2, वीसीके के 2 तथा  आईयूएमएल के 2 विधायकों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई है।