• छत्तीसगढ़ी उपन्यास 'पीरा ' का हुआ विमोचन

    रायपुर, 12 मई 2026. छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा 11 मई को राजधानी रायपुर में आयोग के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय न्यू सर्किट हॉउस  के सभागार में हुए एक दिन के सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू के छत्तीसगढ़ी उपन्यास 'पीरा ' का विमोचन   मुख्य अतिथि, रायपुर (दक्षिण )  के विधायक सुनील सोनी ने किया।

    आयोजन में धरसींवा के विधायक पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा,  प्रदेश के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ.  रमेन्द्रनाथ मिश्र,  वरिष्ठ साहित्यकार अरुण कुमार निगम, वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, शशि दुबे और डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  उनके अलावा सम्मेलन में लोक गायिका जोशी बहनों सहित  रायपुर  तथा अन्य जिलों  भी कई साहित्यकार और कलाकार भी शामिल हुए ।  

    मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों सहित सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी उपन्यास 'पीरा ' के प्रकाशन पर लेखक डॉ. दीनदयाल साहू को बधाई दी। उपन्यासकार डॉ. साहू ने बताया कि उनके दो और छत्तीसगढ़ी उपन्यास (1) अंतस के पीरा और (2) सोनहा माटी जल्द प्रकाशित होने वाले हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी और हिन्दी  में उनकी 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो साहित्य की विभिन्न विधाओं में हैं।