अम्बिकापुर में कॉलेज छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया टीचर
सरगुजा में एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है. टीचर छात्रा के साथ कार में सवार था और जंगल किनारे कार खड़ी हुई थी. इस घटना के सामने आने के बाद DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है.
अम्बिकापुर, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज की छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है. दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे. इस दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंच गए और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कार में सवार छात्रा लड़कों के वीडियो बनाने का विरोध कर रही. वीडियो सामने आने के बाद टीचर के खिलाफ एक्शन लिया गया है. यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है.
आपत्तिजनक हालत में था टीचर
जानकारी के अनुसार, सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा टीचर है. 20 अप्रैल की रात 1 बजे के बीच युवकों ने लंकाडांड जंगल किनारे एक छात्रा के साथ पकड़ा. गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में था.
दबाव डालकर छात्रा का वीडियो बनाया
शिक्षक सुरेश जायसवाल की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड लगा हुआ था. वाहन क्रमांक CG15 EF 4338 को स्थानीय युवकों ने घेर लिया और वीडिया बनाया। युवती वीडियो बनाने का विरोध कर रही थी, जबरिया युवकों ने छात्रा का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में टीचर मामले को दबाने के लिए पैसे भी ऑफर करता हुए सुनाई दिया. वही युवती समेत किसी भी पक्ष ने अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
टीचर को स्कूल से हटाया
इस मामले में बीजेपी नेताओं की शिकायत पर सरगुजा DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है. टीचर को उदयपुर बाईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है. साथ ही इस मामले में जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है. इस टीम में बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल के साथ सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी बनाया गया है. मामले में डीईओ ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.