'वहां जाकर चिल्लाओ...,' राजनीतिक रैली के लिए ट्रैफिक जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा
यहां का इंचार्ज कौन, कब जाओगे यहां से... जब महायुति के रैली में घंटों फंसी महिला का गुस्सा फूटा.
मुंबई, 22 अप्रैल 2026. महिला आरक्षण बिल को लेकर मुंबई के वर्ली में महायुति के विरोध मार्च के दौरान ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला भड़क उठी और रैली में घुसकर वहां मौजूद मंत्री और पुलिस वालों को खरी - खोटी सुनाई. इस दौरान उस वक्त हंगामा की स्थिति बन गई, जब रैली की वजह से लगे भारी ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा. सड़क पर घंटों फंसी महिला सीधे लोगों के बीच पहुंच गई और महाराष्ट्र की जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के साथ- साथ पुलिस पर भी अपना गुस्सा निकाल दिया.
जाम में फंसने से भड़की महिला
महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ मुंबई के वरली इलाके में महायुति द्वारा आयोजित विरोध मार्च के दौरान यह वाकया सामने आई. बताया जा रहा है कि सड़क पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम से परेशान महिला ने बीच सड़क पर ही मंत्री गिरीश महाजन को घेर लिया और भड़कते हुए उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए, जिससे कुछ देर के लिए वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया.
पुलिस से पूछे सवाल
घंटों तक ट्रैफिक में फंसी इस महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने सीधे रैली के बीच जाकर वहां मौजूद मंत्री से तीखी बहस की. महिला ने उन्हें खरी - खोटी सुनाते हुए भीड़ हटाने और आम लोगों को राहत देने की मांग कर डाली. जब पुलिस ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो वही तो वह एक महिला पुलिसकर्मी पर भी नाराज होती नजर आई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महिला ऊंची आवाज में पूछ रही है कि यहां के इंचार्ज कौन है. महिला दूसरे हाथ से वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और भीड़ में पूछ रही हैं कि आप लोग यहां से कब जाएंगे. वायरल वीडियो में महिला राजनीतिक रेलियों यह कारण आम जनता को होने वाली असुविधा और परेशानी को लेकर करें सवाल उठाती हुई दिखाई दे रही हैं.
कांग्रेस ने महायुती को घेरा
महिला के इस वीडियो पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक्स पर लिखा, "महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति करने वाली, आरक्षण के मुद्दे को आगे कर महिलाओं को गुमराह करने वाली और उन्हें केवल राजनीतिक साधन की तरह इस्तेमाल करते हुए झूठा नॉरेटिव फैलाने वाली बीजेपी का असली चेहरा इस बहन ने मुंबई के वर्ली से निकले मार्च के सामने जाकर उजागर कर दिया है."
गौरतलब है कि महायुति की 'महिला जन आक्रोश रैली ' की वजह से बुधवार को मुंबई के वर्ली इलाके में लगे ट्रैफिक जाम को लेकर एक परेशान महिला ने जमकर हंगामा किया... वर्ली में 1 घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी इस महिला का सब्र टूट गया और उसने महायुति गठबंधन की इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को जमकर खरी-- खोटी सुनाई.