• पीएससी 2024 के चयनित सहायक संचालकों की नियुक्ति एवं पदस्थापना, समाज कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2024 में चयनित सहायक संचालकों की नियुक्ति की गई है और उसके साथ ही उनकी पदस्थापना भी की गई है। समाज कल्याण विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन ने 10 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया है। इन चयनित सहायक संचालकों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए जिलों में पदस्थ किया गया है।

    रायगढ़ जिले के मुकेश प्रधान को सारंगढ़ में पोस्टिंग दी गई है। ग्राम- डिंडोरी, तहसील- लोरमी, जिला- मुंगेली निवासी सुमीत कुमार को अधीक्षक, शासकीय कर्मशाला तिफरा बिलासपुर,  भिलाई की कनक प्रभा सिंह को राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र माना कैंप रायपुर, मारूकांपा, जिला- मुंगेली के नितिन कुमार को गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्राम- बताती, थाना- करतला जिला- कोरबा के मेवालाल को जिला- सक्ती, अवंति विहार, रायपुर निवासी वैभव नाग को माना कैंप तथा ग्राम- जाड़ापदर, मैनपुर', जिला- गरियाबंद निवासी तुलेश कुमार बरिहा को अधीक्षक अस्थि बाधितार्थ  विद्यालय जगदलपुर पदस्थ किया गया है। फिलहाल देखें नियुक्ति आदेश..