• मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने जताया शोक

    अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है. मशहूर निशानेबाज  होने के साथ ही वो भारत की ओलंपिक मेडल विजेता  मनु भाकर के कोच भी थे. सचिन तेंदुलकर और राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 12 जून 2026. उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "जसपाल राणा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने भारतीय खेलों में बेहतरीन योगदान दिया - पहले अपनी शानदार उपलब्धियों के ज़रिए और फिर भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करके। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।" 

    ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके असामयिक मृत्यु पर खेल जगत में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,
    "जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से  मैं स्तब्ध और  शोकाकुल हूं. देश ने एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत, सरल और बहुत ही नेट दिल इंसान खो दिया है. भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में जसपाल राणा की बड़ी प्रभावी भूमिका रही." उन्होंने लिखा, " जसपाल राणा ने  वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया. उनके निधन से भारतीय खेल जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है."

    साल 1994 में उन्होंने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर  निशानेबाजी में अपना सिक्का जमाया था और तब से जसपाल राणा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. जसपाल राणा ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त किए थे. "ओम शांति! "