• अरुण पांडेय होंगे छत्तीसगढ़ के नए PCCF एवं वन बल प्रमुख, आदेश जारी

    रायपुर, 27 मई 2026। राज्य सरकार ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण पांडेय को छत्तीसगढ़ के नए पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे. पी. पाठक ने बुधवार की सुबह एक आदेश जारी कर कहा है कि 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे श्रीनिवास राव के स्थान पर पीसीसीएफ (वन्य प्राणी) अरुण पांडेय राज्य के नए वन बल प्रमुख होंगे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ही वन बल प्रमुख के लिए डीपीसी आयोजित की गई थी। जिस पर कमेटी के सदस्यों ने PCCF अरुण पांडेय के नाम पर मुहर लगाई। इसके साथ ही अरुण पांडेय को वन बल प्रमुख के रूप में पे मैट्रिक्स लेवल 17 (अपेक्स स्केल रू225000 फिक्स्ड) मिलेगा। अरुण पांडेय की गिनती काफी मेहनती और जुझारू आईएफएस अफसरों में होती है। वे रायपुर और बिलासपुर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक भी रहे। इसके साथ ही अरण्य महकमे में श्रीनिवास युग समाप्त हो जाएगा। राज्य शासन ने वन्यप्राणी के लिए नया पीसीसीएफ नियुक्त नहीं किया है। फिलहाल पढ़ें राज्य शासन का आदेश..