भाजपा विधायक को चूना लगाने वाला शातिर ठग सहदेव मलिक पुरी से गिरफ्तार, रायपुर लाई पुलिस
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले महाधुर्त ठग सहदेव मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर ओड़िशा के पुरी से रायपुर लेकर आई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
रायपुर/ पुरी, 27 मई 2026. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ठग सहदेव मलिक को ओड़िशा के पुरी स्थित अस्तरंग पुलिस इलाके से दबोचा गया है. सहदेव मलिक पर रायपुर उत्तर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को झांसा देकर झांसा देकर ठगी करने का आरोप है. मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और लोकेशन के आधार पर महाधूर्त ठग सहदेव मालिक तक पहुंच बनाई.
मामले में पुलिस कर सकती हैं बड़ा खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस बुधवार देर शाम तक पूरे मामले का पर्दाफाश कर सकती है. वहीं, पूछताछ में ठगी के नेटवर्क एवं अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर हम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इस कार्रवाई को खम्हारडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.