• बेमेतरा विधायक दीपेश साहू बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे, तरुणा के साथ लिए सात फेरे

    छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 31 मई यानी आज मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू  इस विवाह समारोह में तरुणा के साथ 7 फेरे लिए। वे 21 जोड़ों संग परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री साय समेत अनेक दिग्गज हो रहे शामिल। समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:- 

    बेमेतरा, 31 मई 2026. विधायक जी की सादगी भरी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मंच पर सामूहिक विवाह के दौरान सात फेरे लिए। दहेज और दिखावे के खिलाफ विधायक जी का यह कदम अब पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन चुका है.

    बैलगाड़ी से निकलेगी बारात 
    शादी की खास बात यह है कि विधायक की बारात किसी लग्जरी कार या वीआईपी काफिले में नहीं, बल्कि बैलगाड़ी में निकली. जी हां, गांव की परंपरा के मुताबिक, विधायक जी सादगी और संस्कृति के साथ विवाह करने जा रहे हैं. विधायक जी की शादी में न कोई दिखावा, न कोई शाही इंतजाम और न दहेज की चमक दिखी. इस शादी से समाज को एक बड़ा संदेश देने की भी तैयारी है. पारंपरिक गीत-संगीत के साथ विवाह में महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

    विधायक के  साथ - साथ 21 जोड़े सामूहिक विवाह समारोह में दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किए

    इस सामूहिक विवाह में विधायक जी के साथ - साथ 21 जोड़े सात फेरे लिए. इसकी तैयारी जिला प्रशासन पहले से कर रहा था एवं इस शादी में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं. उनके साथ ही प्रदेश के कई मंत्री और विधायकों के भी शामिल हो रहे हैं.

    सादगी बढ़ाने को लेकर छोटा सा प्रयास
    बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के इस पहल को जनमानस सराहनीय बता रहे हैं. वहीं, इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. इस बीच बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने विवाह को लेकर कहा कि समाज को केवल बोलकर जागरूक नहीं किया जा सकता. इसके लिए वो काम भी करने चाहिए, जिससे समाज में उदाहरण बने और और लोग जागरूक बन सके. विधायक ने कहा, सामूहिक विवाह में सादगी को लेकर प्रदेश में उनका यह एक छोटा सा प्रयास है.

    दहेज प्रथा खत्म करने की  पहल
    आमतौर पर बड़ी हस्तियां और बड़े-बड़े लोग दिखावे के साथ शादी करती हैं और करोड़ों का खर्चा भी होता है. इसे भी रोकने की जरूरत है.