• GT vs RCB IPL 2026 Final LIVE: IPL फाइनल में GT की हालत पस्त, RCB को दिया 156 रनों का लक्ष्य

    RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आज बेहद खराब बल्लेबाजी करते हुए पूर्व चैंपियन आरसीबी के सामने केवल 156 रनों का लक्ष्य रखा है। खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षभरी पारी खेली और 37 गेंदों में 50 रन बनाए। अंतिम मुकाबले में शुभमन गिल ने भी दर्शकों को निराश किया। 
    अहमदाबाद, 31 मई 2026। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले गए IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षभरी पारी खेली और 37 गेंदों में 50 रन बनाए। आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुभमन गिल ने भी अपनों दर्शकों को निराश किया।

    मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो सही साबित हुआ। हेजलवुड और भुवी ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को जल्दी आउट कर लिया। जहां साईं 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल ने 10 रन बनाए। इसके बाद बटलर को भी क्रुणाल पांड्या ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों सस्ते में स्टंप करा दिया। इस मुकाबले में जीटी के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। इस मुश्किल समय में जीटी की ओर वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 गेंदों में 50 रन बनाए।

    आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो जबकि रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार दो विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में कगिसो रबाडा की बराबरी कर चुके हैं। इस मुकाबले में रबाडा ने अब 1 भी विकेट लिए तो ऑरेंज कैप उनके सिर पर होगी।

    GT- 155/8 (20 ओवर)

    गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

    वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर कब्जा तय

    साई सुदर्शन ने आज के मैच में 12 तो शुभमन गिल ने 10 रन बनाए। फाइनल मैच में इन दोनों बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से वैभव सूर्यवंशी के ऑरेंज कैप जीतने का रास्ता साफ हो चुका है। सूर्यवंशी ने इस सीजन 776 रन बनाए हैं। वहीं, सुदर्शन के नाम 722, और गिल के नाम 732 रन हैं। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में हैं लेकिन उन्हें वैभव का रिकॉ़र्ड तोड़ने के लिए 176 रनों की जरूरत है, जोकि एक मैच में असंभव है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप जीतना अब लगभग पक्का है।