रायपुर में भाजपा नेत्री की दबंगई, लोगों की जान डाली मुश्किल में
रायपुर, 12 मई 2026। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह की दबंगई की एक वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल भाजपा नेत्री अपने भाई की शादी में गोली चला रही है। यही नहीं उनके पति रितुपर्णा सिंह और बच्चों से भी गोलियां चलवा रहे हैं। इस तरह खुलेआम गोली चलाने से वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। बिलासपुर की मोनिका मोनिका सिंह के पति चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं और अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह की करीबी बताए जाते हैं। खुलेआम फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भी रायपुर रायपुर कमिश्नरेट की हाईटेक पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।
वायरल वीडियो के अनुसार मोनिका सिंह के भाई की शादी की खुशी में महिलाएं और बच्चे भी फिल्मी गाने पर बंदूक से फायरिंग कर नाचते दिख रहे। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण का कहना है क्या पिस्तौल का लाइसेंस शादी में फायरिंग के लिए दिया गया है? छत्तीसगढ़ में लॉ & ऑर्डर रसातल पर चला गया है। लोग कानून व्यवस्था को चिढ़ाते हुए खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि गोली चलाकर कानूनी व्यवस्था को धता बताने वालों पर रायपुर पुलिस नरमी दिखा रही है क्योंकि मामला रसूखदार और सत्ता से जुड़े लोगों का है। एक व्यक्ति का कहना है कि जिस सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है उनके ही लोग इसे तार-तार कर रहे हैं।