• रायपुर में कौशिक जी महाराज श्री केंवट चरित्र की कथा सुनाएंगे

    रायपुर, 12 मई 2026। ख्यातिलब्ध कथावाचक एवं गौसेवक कौशिक जी महाराज अपने मुखारबिंद से रायपुर के भक्तों को कथा अमृत का पान कराएंगे। सुरभि जनजागरण सेवा समिति के अध्यक्ष अजय भगत ने मंगलवार को बताया कि कौशिक जी महाराज 14 मई को सायं 5 से 8 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर में श्री केंवट चरित्र कथा  सुनाएंगे। 

    इस खबर के बाद राजधानी के कथा अनुरागियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कौशिक जी महाराज के अनुयायी बताते हैं कि महाराज जी 30 जनवरी 2020 को रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक लाख गौ माता की सेवा के संकल्प के साथ अन्न त्याग दिया। तब से वह आज दिनांक तक दूध पीकर ही रह रहे हैं। 30 जनवरी 2020 के पहले वह एक बार अन्न और दूध पीते थे। गौवंश के संकट को देखकर वह इतना कठिन संकल्प लिए हैं। पिछले 30 वर्षों से वह वृंदावन एवं मंडला में तुलसीतपोवन  गौशाला में गौवंश की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में कौशिक जी महाराज दोनों जगह 27 हजार गौवंश की सेवा कर रहे हैं।

    कौशिक जी महाराज सनातन धर्म के धर्मप्रवर्तक के रूप में पिछले 30 वर्षों से श्रीमद भागवत पुराण, श्री शिव महापुराण, श्रीराम कथा समेत सभी 18 पुराणों की कथा श्रवण करा रहे हैं। सुरभि जनजागरण सेवा समिति के पदाधिकारी इस आयोजन की तैयारी में जूट गए हैं और राजधानी के धर्मानुरागियों को अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने की अपील की है।