• असम, केरल और  पुडुचेरी में बंपर वोटिंग, बूथों पर मतदान पूरा

    दो प्रदेशों  असम और केरल  एवं एक केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में गुरुवार ( 9 अप्रैल 2026) को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में कराए गए. असम में 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की खबर है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट :-

    गुवाहाटी/ तिरुवनंतपुरम, 9 अप्रैल 2026. असम में मतदान पूरा होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील कर दिया. एक पीठासीन अधिकारी ने कहा, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

    शाम  5 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा

    असम में शाम 5 बजे तक 84.42% मतदान, केरल और पुडुचेरी में 72.40% से अधिक वोटिंग हुई है.

    टीवीके प्रमुख विजय पर डीके शिवकुमार का तीखा हमला, कहा- वो परिपक्व नेता नहीं
    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विजय पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विजय एक अपरिपक्व नेता है और  राजनीति की समझ उनमें अभी नहीं है. शिवकुमार ने यह भी कहा कि विजय का तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ाव हो सकता है, लेकिन कांग्रेस उनके साथ नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस डीएमके  के साथ है और गठबंधन मजबूत स्थिति में है. शिवकुमार ने  दावा किया कि यह गठबंधन दो - तिहाई बहुमत हासिल करेगा.

    पुडुचेरी में भाजपा और कांग्रेस के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    पुडुचेरी के मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र के तिरुकानूर में गुरुवार को वोटिंग के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई. कांग्रेस का कहना है कि वहां केवल  मतदाताओं को होना चाहिए. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी. हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्की लाठीचार्ज किया. इस सीट पर बीजेपी से गृह मंत्री नमशिवायम और कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी स्पीकर टीपीआर सेल्वम चुनाव मैदान में है.
    केरल और पुडुचेरी में वोटिंग 70 फीसदी के पार 
    विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान खत्म होने के बाद मतदान के आंकड़े बताते हैं कि केरल में 72.07%, असम में 84.42% और पुडुचेरी में  72.40% से अधिक वोटिंग हुई है.

    असम में मतदान केंद्र का वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी दर्ज 

    असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच, कार्बी आंगलोंग से एक गंभीर मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है. मतदान की गोपनीयता और नियमों के इस उल्लंघन को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल प्रशासन ने  जांच शुरू कर दी है  ताकि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके.