KKR vs LSG IPL: मुकुल चौधरी ने अपनी 54 रनों की पारी में 7 छक्के और 2 चौके उड़ाए, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया
KKR vs LSG IPL: मुकुल चौधरी की 27 गेंदों में 54 रनों की पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ईडन गार्डन में हुए एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया.
कोलकाता, 9 अप्रैल 2026। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 128 के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन मुकुल चौधरी ने अंतिम 5 ओवर में तूफानी पारी खेलते हुए लखनऊ को मैच में बनाए रखा और अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को तीन विकेट से जीत दिलाई। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए।
कोलकाता के ईडन गार्डन में गुरुवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में लखनऊ को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने मार्कराम को आउट किया. मार्कराम 15 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्श को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया.इसके बाद कैमरून ग्रीन ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ की जीत की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया. पूरन 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए.
जीता लखनऊ
एक समय 19.5 ओवर में दो गेंद पर सात रन बनाना था लेकिन मुकुल चौधरी ने एक और शानदार सिक्स लगाकर हार के कगार पर पहुंच चुके मैच को बराबर में लाकर खड़ा कर दिया। दोनों टीम 181 रनों पर थी। जीत के लिए एक गेंद पर एक रन बनाना था। कोई कनेक्शन नहीं हुआ था. लेकिन आवेश खान सिंगल के लिए दौड़ गए. रघुवंशी ने थ्रो किया लेकिन चूक गए. मुकुल चौधरी दौड़े. आखिरी गेंद पर सिंगल पूरा किया और लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को हरा दिया. मुकुल चौधरी ने गेम पलट दिया है. इतना बेहतरीन शॉर्ट इस प्रेशर में. 50 रन भी हुए. केकेआर के फैंस को पता नहीं चल रहा है कि क्या हो रहा है. ऑफ साइड के बाहर गेंद थी. इसे स्वीपर कवर के दिशा में खेल दिया.
क्या गजब का मैच रहा है यह. लखनऊ और कोलकाता के फैंस आज एक नाम तो नहीं भूलने वाले वो है मुकुल चौधरी का. जीत के बाद आसमान की तरफ हाथ जोड़े. लखनऊ के कैंप में खुशी की लहर तो कोलकाता में लटके हुए चेहरे. मुकुल चौधरी ने चौके-छक्के से फिफ्टी बना दिया। वे अपने 54 रनों की पारी में 7 छक्के और दो चौके लगाए।
ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 2 छक्का निकला. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंद पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 24 गेंद पर नाबाद 32 रनों का योगदान दिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईडन गार्डन्स में कोलकाता की टीम ने पहले बैटिंग की।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव