ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में बदलाव
रायपुर, 26 मई 2026। राज्य शासन ने 27 मई 2026 को पड़ने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में बदलाव किया गया है। इसमें आंशिक संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 27 मई, दिन- बुधवार की जगह 28 मई 2026, दिन- गुरुवार को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव अंशिका ऋषि पांडेय ने आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरा आदेश..