• मुख्य सचिव अनु गर्ग ने की तेल स्थिति की समीक्षा, कहा -- अफवाहों ने पैदा किया संकट

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ संवाददाता अभय कुमार बनर्जी की रिपोर्ट:-
    भुवनेश्वर, 23 मई 2026. ओड़िशा में तेल संकट की स्थिति पर राज्य शासन के मुख्य सचिव अनु गर्ग ने समीक्षा की है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में तेल की कोई कमी नहीं है और हालात सामान्य बनी हुई है. मुख्य सचिव ने आम जनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने की अपील की है एवं तेल कंपनियों को नियमित रूप से स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव अनु गर्ग के मुताबिक, राज्य में तेल की वास्तविक कमी नहीं थी, लेकिन शहरी इलाकों में लोगों की घबराहट में खरीदारी ( पैनिक बाइंग), अफवाहें एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रबंधन में खामियों ने संकट पैदा कर दिया और इसी वजह से लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी.

    हालांकि, अब पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं है, जहां भुवनेश्वर सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी रहती थी, अब करीब करीब खाली दिखाई दे रहे हैं. राज्य सरकार के मुख्य सचिव अनु गर्ग ने  बीते दिनों यहां के लोकसेवा भवन में तेल संकट की स्थिति की समीक्षा बैठक की और कहा कि पूरे प्रदेश में तेल की कहीं कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की  कि लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न करें एवं अतिरिक्त तेल का भंडारण न करें. मुख्य सचिव के मुताबिक, स्थिति सामान्य है और तेल कंपनियों से नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. अनु गर्ग ने यह भी बताया कि विभिन्न जगहों पर जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.