• हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी  चूक, पासपोर्ट जब्त होने के बाद  भी एलओसी आरोपी मुंबई भागा

    हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, जहां लुक आउट सर्कुलर ( एलओसी ) का सामना कर रहा धोखाधड़ी का आरोपी धवल दोषी इमीग्रेशन हिरासत से भाग गया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-

    हैदराबाद, 22 मई 2026. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सतर्कता में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जहां गुजरात पुलिस के ' लुक आउट सर्कुलर'( एलओसी ) का सामना कर रहा धोखाधड़ी का एक आरोपी धवल दोषी, इमीग्रेशन अधिकारियों की हिरासत से चकमा देकर भाग जाने में कामयाब हो गया. दरअसल, आरोपी अपनी पत्नी प्रियंका दोषी और बेटी के साथ बैंकॉक जाने की फिराक में था, तभी डिपार्चर काउंटर पर रात करीब 2 बजे एलओसी अलर्ट मिलने के बाद उसे रोक लिया गया. हालांकि, इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट और बोर्डिंग पास जब्त कर लिया और परिवार से इमीग्रेशन एरिया के पास बैठे रहने को कहा.

    मेडिकल का बहाना बनाकर चंपत हुआ आरोपी 
    बाद में आरोपी की पत्नी ने बेटी की ' मेडिकल इमरजेंसी' का बहाना बनाया. एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, प्रियंका बाद में एयरलाइन स्टाफ के पास गई और दावा किया कि उनकी बेटी को कोई मेडिकल इमरजेंसी हो गई है. उसने अपना चेक - इन किया हुआ सामान वापस मांगा, लेकिन यह नहीं बताया कि इमीग्रेशन अधिकारियों ने उनके परिवार को रोक रखा है. इस दौरान एयरलाइन स्टाफ ने परिवार और उनके सामान को डॉमेस्टिक डिपार्चर्स की ओर पहुंचा दिया, जिसके बाद दोषी सुबह 5:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होकर रफूचक्कर हो गए.

    गुजरात पुलिस के सामने कर सकती हैं  सरेंडर  इमिग्रेशन विभाग की  शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस ने दोषी और प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस बीच  शमशाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोषी यह वकील ने पुलिस को सूचित किया है कि उनका मुवक्किल जल्द ही गुजरात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है.