• कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में महिला सीएम की वकालत की, चलाई साइकिल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को भीड़ से जोरदार तालियां मिलीं, जब उन्होंने कहा कि वह उसे दिन का इंतजार कर रहे हैं जब केरल में कोई महिला मुख्यमंत्री होगी. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    कोच्चि / कोट्टायम, 31 मार्च 2026. "बेफिक्र हैं हम आईने सा किरदार रखते हैं. फिक्र वो करें जो चेहरे दो- चार रखते हैं... " 

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह केरल में एक महिला मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे हैं. उनके इस बयान का यहां मौजूद लोगों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन किया. राहुल गांधी सोमवार को केरल  में कोट्टायम  के पुतुपल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा घोषित 'गारंटी' पर बात की, जो उसने केरल की सत्ता में आने पर जनता को देने का वादा किया है. इनमें महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए ₹1000 रुपए की मासिक सहायता शामिल है.

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिलाएं केरल के विकास में सक्रिय भागीदार बनें. उन्होंने जनसभा में शामिल उत्साहित लोगों के बीच कहा, "दरअसल, हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होगी." उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि उनके इस बयान पर पुरुष उत्साह से तालियां नहीं बजा रहे हैं.

    'केरल की महिलाएं अपने सपनों को साकार करें'..
    राहुल गांधी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि केरल की महिलाएं जो भी करना चाहे करें और वे उसमें सफल हों.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं को 'जहां चाहे वहां जाने और अपनी पसंद की नौकरियां करने की स्वतंत्रता हो. राहुल गांधी ने कहा, "इस उद्देश्य के लिए, हमारी गारंटी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा शामिल किया गया है." यहां के पुथुपल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने उन गारंटियों के बारे में बात की, उन्होंने यह भी कहा कि पुरुष इस बयान पर ज्यादा तालियां नहीं बज रहे थे.

    राहुल मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल चलाने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए

    पुथुपल्ली में कार्यक्रम के बाद, राहुल गांधी स्थानीय विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस प्रत्याशी के साथ साइकिल चलाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. चांडी ओमन अपने चुनाव प्रचार के हिस्से के तौर पर साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया. जहां राहुल गांधी के साथ कुछ किलोमीटर  साइकिल भी चलाई, जिससे सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.