• बीजू पटनायक पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सांसद निशिकांत दुबे, बीजेपी ने भी घेरा, नवीन...

    वरिष्ठ भाजपा नेता  जायंट पांडा ने कहा कि बीजू अंकल एक महान व्यक्तित्व थे, न केवल अपने समय में ओड़िशा की सबसे बड़े नेता थे, बल्कि राष्ट्र के अग्रणी व्यक्तियों में से एक थे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बीजू पटनायक  आधुनिक भारत के निर्माता भी थे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:- 

    नई दिल्ली / भुवनेश्वर, 31 मार्च 2026. बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने  ओड़िशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत बीजू पटनायक पर एक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं. सोमवार को अपने बयान पर सफाई देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने कभी ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान नहीं किया, बल्कि वह उनका बहुत  सम्मान करते हैं. दरअसल, दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में चीन के खिलाफ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच की कड़ी थे.

    इस बीच, निशिकांत दुबे के ही पार्टी  (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पटनायक की देशभक्ति पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता तथा उन पर इस तरह के हमले अशोभनीय, अज्ञानतापूर्ण और पूरी तरह से अस्वीकार्य है. दूसरी तरफ, दुबे की टिप्पणियों की निंदा करते हुए बीजद अध्यक्ष और बीजू पटनायक के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "मुझे लगता है कि इस तरह की अपमानजनक बातें कहने वाले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को किसी मानसिक चिकित्सक की आवश्यकता है."

    लोगों को क्षेत्र और जाति के चश्मे से देखने की प्रवृत्ति है

    सांसद निशिकांत दुबे ने सफाई देते हुए कहा है कि "मैंने बीजू बाबू पर क्या आरोप लगाया?... मैं नेहरू परिवार की करतूतों के बारे में बोल रहा था और मैं बस इतना ही कहा. यदि इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं केवल उन्हें अपनी बात समझने की कोशिश कर सकता हूं."

    बीजू जनता दल का राज्यसभा से  वॉकआउट 

    बीजू जनता दल ने  बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बीजू पटनायक के खिलाफ  कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया. बीजद नेता सस्मित पात्र ने " बीजू पटनायक के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए अपमानजनक, झूठे और मनगढंत बयानों के खिलाफ कड़ा विरोध" दर्ज कराते हुए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिक संबंधी संसदीय समिति से भी इस्तीफा दे दिया. दुबे इस समिति के प्रमुख हैं.