कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, असम विधानसभा के लिए किसे मिला मौका? देखें सूची..
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पाली सूची जारी कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देवव्रत से किया को टिकट मिला है. जबकि कई आरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. असम में 126 सीटों के लिए अप्रैल में चुनाव संभावित है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
गुवाहाटी, 4 मार्च 2026. असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए फिलहाल 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. असम में असेंबली चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है. हालांकि, कांग्रेस ने असम में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है. कांग्रेस पार्टी ने जहां राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, विधानसभा में विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को नजीरा सीट से मैदान में उतारा है और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बड़छल्ला सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. दरअसल, पार्टी ने संगठन और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है.
किस सीट पर किसे मौका मिला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी प्रत्याशी सूची के मुताबिक, गौरीपुर से अब्दुस सोबहान अली सरकार, ग्वालपाड़ा पश्चिम (एसटी आरक्षित सीट) से मार्कलाइन मारक, बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बरपेटा (एससी आरक्षित) सीट से महानंद सरकार को टिकट मिला है.
आरक्षित सीटों पर फोकस
बोको - छायागांव (एसटी) से रमेन सिंह राभा, हाजोसुआलकुची (एसटी) सीट से नंदिता दास एवं कमालपुर से सत्यब्रत कलिता को मैदान में उतर गया है. पार्टी ने आरक्षित सीटों पर संतुलन बनाने की कोशिश की है.
राजधानी इलाके पर नजर
यहां की दिसपुर सीट से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी और नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस 2016 से असम में सत्ता से बाहर हैं और इस बार मजबूत वापसी का दावा कर रही है. पार्टी का कहना है कि वह राज्य में बदलाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी.
देखें लिस्ट..