• ओड़िशा में होली की खुशियां मातम में बदल गई, नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत

    4 मार्च 2026 ( बुधवार) को होली के रंग में तब भंग पड़ गया, जब अलग-अलग जिलों में रंग खेलने के बाद नदी में नहाने गए 7 बच्चों के डूबने से मौत हो गई. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ खास रिपोर्ट :-

    भुवनेश्वर, 5 मार्च 2026. यहां के जाजपुर, कटक, केंदुझर, सुंदरगढ़ और भुवनेश्वर (पुरी नहर) में हुई इन त्रासदियों में नाबालिगों समेत कई युवा शामिल है. भीषण गर्मी के बीच  नदियों, नहरों में नहाने के दौरान तेज बहाव के कारण यह घटनाएं हुई. यहां खारसरोटा नदी (जोगड़िया) और ब्राह्मणी नदी (दिगंबरपुर) में नहाते समय 2 मौतें हुई, जिम एक नाबालिग शामिल था. वहीं, कटक के बादंबा टी-- ब्रिज के पास महानदी में नहाने गए एक नाबालिग भी डूबने से मौत हो गई. जबकि राजधानी भुवनेश्वर के (बारंग) में पुरी प्रमुख नहर के मधुबन के पास एक युवक की डूबने से जान चली गई.

    केंदुझर के चंपुआ में भी एक 7 साल के बच्चों के तालाब में डूबने की खबर है. इसी प्रकार केंद्रपाड़ा के औल इलाके में एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिसे लापता  बताया जा रहा है. हालांकि, अग्निशमन कर्मियों ने  शवों को बरामद को बरामद किया और मामलों में इन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस तरह होली उत्सव का जश्न  इस दुखद घटना के बाद मातम में पसर गया. इस बीच पश्चिम ओड़िशा के सुंदरगढ़ में कुतरा क्षेत्र के लिट्टी-बेडा के पास एक तालाब में होली खेलने के बाद नहाने गए दो चचेरे भाइयों (अभिजीत टोप्पो, 6 साल और जिसम टोप्पो, 7 साल) की डूबने से मौत हो गई.