• मिथिलांचल के लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाई होली, एक दूसरे को रंग- अबीर लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

    तेलंगाना के हैदराबाद में बिहार और मिथिलांचल के लोगों ने "मिथिला सामाजिक मंच" ग्रेटर हैदराबाद के तत्वाधान  में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च 2026 के पहले सप्ताह में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ फगुआ का रंग खेला एवं एक दूसरे गुलाल अबीर लगाकर गले मिले. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 5 मार्च 2026. आयोजित पारंपरिक होली कार्यक्रम में मिथिलांचल की फगुआ ( होली) की झलक ग्रेटर हैदराबाद में भी देखने को मिली. जहां लोगों ने एक दूसरे को अबीर - गुलाल लगाया और गले मिले. इस दौरान पारंपरिक फगुआ गीतों, संगीत और हास्य - व्यंग्य  का मिथिलांचल समाज के लोगों ने लुफ्त उठाया. हालांकि, हैदराबाद में होली का मुख्य उत्सव 4 मार्च, बुधवार ( धूलेंडी ) को मनाया गया, जबकि होलिका दहन प्रक्रिया 3 मार्च को हुआ. खबर है कि हैदराबाद के विभिन्न इलाकों में मिथिलांचल के लोगों ने सांस्कृतिक रंगोत्सव को भाईचारा और सामाजिक एकता के रूप में मनाया.

    इस संदर्भ में मिथिला सामाजिक मंच, ग्रेटर हैदराबाद के संयोजक राम विनोद झा एवं कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, परामर्शदाता कृष्ण कुमार झा के साथ मैथिल समाज की अगुवाई में आयोजित होली मिलन उत्सव कार्यक्रम में मंच के मौजूदा संरक्षक दिगंबर झा एवं अजीत कुमार ठाकुर सह सलाहकार तृप्ति नारायण झा, आनंद झा, सुमनकांत और शंभू नाथ झा आदि विशिष्ट व्यक्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और समस्त अदंतुक मैथिल परिवारों का उत्साह बढ़ाया.

    कार्यक्रम के शुरू में अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार झा 'धीरू' नए शब्दों का अभिनंदन किया और कहा कि  इतनी बड़ी संख्या में मैथली जनों, खासकर महिलाओं की मौजूदगी से मंच परिवार गदगद है. इस अवसर पर पवन पाण्डेय एवं उनकी मंडली द्वारा गीत संगीत का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुति ने  सबों का मन आनंदित कर दिया.

    पारंपरिक फगुआ गीत और काव्य पाठ से लोगों का मनोरंजन

    इस मौके पर अनुपम झा - मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार झा, यशोदा नंदन 'खुरापाती ' एवं शांतनु मिश्रा  व अनम में कवियों के काव्य पाठ और रंजन कुमार झा के पारंपरिक फगुआ गीत ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. 

    इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिले और भाईचारे के इस प्रेममयी रंगोत्स्व की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के क्रम में  मंच के संयोजक राम विनोद झा द्वारा  गीत संगीत के सभी सम्मानित अतिथियों को उपहार भेंट किया गया. गौरतलब है कि इस भाव आयोजन व्यवस्था के प्रायोजक ग्लोबली ब्रिलिएंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक तथा मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा एवं अन्य सहयोगी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर झा, कोषाध्यक्ष केशव मोहन झा सहित स्थानीय मैथिल समाज को धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात महासचिव रंजन कुमार झा द्वारा आगंतुक अतिथियों और समस्त मैथिलों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ.