• CSK vs KKR IPL: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया; नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी

    CSK vs KKR IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं। सीएसके ने केकेआर को 22वें मैच में 32 रन से हराया। सीएसके के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए।

    चेन्नई, 14 अप्रैल 2026। मंगलवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं। सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराया। सीएसके के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा अंशुल कम्बोज को 2 और अकील होसेन व खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।
          इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। सीएसके की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और पहले खेलते हुए टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। पॉवरप्ले में सीएसके ने 72 रन बनाए थे और फिर अगले 14 ओवर में 120 रन बनाए। खासतौर से स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
            कार्तिक त्यागी ने अपने वैरिएशन्स से कमाल किया। संजू सैमसन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन की पारी खेली। कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला। केकेआर को अभी भी पांच मैचों में चार हार के बाद सीजन की पहली जीत का इंतजार है।

    CSK: 192/5 (20)

    KKR: 160/7 (20)

    मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन
    चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
    संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):
    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी