• सेंटेंस कॉलेज की छात्रा दुतिश्री ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष परीक्षा में हासिल किया 97 प्रतिशत अंक

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:
    हैदराबाद, 14 अप्रैल 2026. यहां के  मेहदीपटनम स्थित सेंटेंस महाविद्यालय की छात्रा दुतिश्री ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार इतिहास रच दिया है. दुतिश्री हैदराबाद के राजेंद्र नगर आरआर डिस्टिक में TV9 के प्रख्यात संवाददाता एम. बालासुब्रमण्यम व सौजन्या की सुपुत्री हैं. दुतिश्री ने इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता और श्रेष्ठ जनों से प्राप्त आशीर्वाद का होना मानती हैं.

    दरअसल, दुतिश्री ने हाल ही में जारी इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा में 97% अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. दुतिश्री के परिवार के सदस्यों ने इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें ढेर शुभकामनाएं दी. वहीं, अपनी सुपुत्री के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर माता-पिता मैडम सौजन्या व पत्रकार एम. बालासुब्रमण्यम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे बेटी दुतिश्री कड़ी मेहनत और पढ़ाई में लगन बताया और भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की बात कही. वहीं, दुतिश्री के इस शानदार उच्चतम अंक पाने पर उन्हें परिवार के सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों और मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों ने अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी  है.