मलकपेट गंज में ' गणेश पूजन और सत्यनारायण कथा के उपरांत " दया एजेंसी " शुभारंभ
देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 19 मई 2026. यहां के मलकपेट गंज में पिछले दिनों श्री गणेश पूजन एवं भगवान सत्यनारायण कथा कार्यक्रम के उपरांत "दया एजेंसी" एक सुसज्जित शॉप लोकार्पण किया गया. इस मौके पर वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती एवं मार्टिन सर बतौर मुख्य अतिथि इस नए शॉप " दया एजेंसी " का विधिवत उद्घाटन किया.
इस दौरान नगर के विशिष्ट कवि गोविंद अक्षय, सीताराम माने, नारायण बंगाले, भीम सिंह यादव, राधेश्याम यादव, मोतीलाल यादव, राम जियावन यादव, रवि यादव, शिवकुमार यादव, लक्ष्मण यादव सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. इस आशय की जानकारी विशिष्ट समाजसेवी राजकुमार यादव ने "आज की आवाज " को दी है. कार्यक्रम के अंत में "दया एजेंसी" के संचालक मुकेश कुमार यादव ने इस गरिमामयी मौजूदगी के लिए सभी विशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों का सादर अभिवादन किया और आभार माना.