• राज्यसभा चुनाव को लेकर विमर्श शुरू, पीएसी मीटिंग तेलंगाना में शामिल हुए राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना और  आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समितियों ( पीएसी ) की जॉइंट मीटिंग में शामिल हुए. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 3 मार्च 2026. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना और  आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक मामलों समितियों (पीएसी) है जॉइंट मीटिंग में शिरकत की. सोमवार सुबह  एक दिवसीय दौरे पर तेलंगाना पहुंचे राहुल गांधी विकाराबाद स्थित एसएपी आर्टस एंड साइंस कॉलेज में आयोजित कांग्रेस की  राजनीतिक मामलों की संयुक्त समिति (पीएसी) की मीटिंग में शामिल हुए. सोमवार सुबह को ही राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और वहां से विकाराबाद के लिए रवाना हुए. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत  रेड्डी ने हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया.

    राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू विक्रमार्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ एवं आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  वाय एस शर्मिला ने विकाराबाद में राहुल गांधी का अभिनंदन किया. पीएसी मीटिंग में शामिल होने के बाद राहुल गांधी अनंत गिरी हिल्स के हरिता रिसॉर्ट गए, जहां उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के नव निर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के प्रशिक्षण कैंप में  भाग लिया.

    हालांकि, इन दोनों प्रदेशों के जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों ने  10 दिन का प्रशिक्षण पूरा किया है, जिसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरे के बीच राहुल गांधी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, और सीनियर पार्टी लीडर से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर विमर्श कर सकते हैं. सूत्र बताते हैं कि तेलंगाना से  दो राज्यसभा सीटों के लिए आगामी चुनाव पर भी चर्चा की जा सकती है. खबर है कि राज्य कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा टिकटों के लिए नामों की सूची पेश कर सकता है.

    दरअसल, यहां के कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा जाने के लिए इच्छुक है और उनके नाम है, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम मोहन अनंतुला, मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी, पूर्व राज्यसभा सदस्य वी. हनुमंत राव, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यास्की गौड, राज्य कृषि और किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष एम कोदंडा रेड्डी, प्रमुख नाम है.

    बता दें कि  चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है, जबकि चुनाव 16 मार्च को होंगे. इस  समय प्रदेश कोटा से प्रसिद्ध अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और के आर सुरेश रेड्डी का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. हालांकि कांग्रेस के पास 119 सदस्यीय विधानसभा में 66 विधायक हैं और उनके सहयोगी  सीपीआई (1), एवं एआईएमआईएम के 7 विधायकों के समर्थन से दोनों सीटों पर जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से राज्यसभा भेजना चाहता है.