राज्यसभा के लिए टिकट का ऐलान होते ही लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा
रायपुर, 3 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नाम का ऐलान होते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य शासन ने आज ही उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय के अवर सचिव ने मंगलवार को ही इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को बिहार, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों से 9 राज्यसभा प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ से महिला आयोग के सदस्य एवं रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार की घोषणा के बाद लक्ष्मी वर्मा ने राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। तत्पश्चात वे CM विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में जाकर मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।