हैदराबाद में दिलचस्प मंजर, अंधेरे में आधा चांद ' गुम', नलगोण्डा बदला चेहरा नजर आएगा
आज शाम यानी 3 मार्च, मंगलवार को आसमान में एक दिलचस्प मंजर बनने वाला है. चांद पूरा तो निकलेगा, लेकिन कुछ समय के लिए बदला हुआ नजर आएगा. विशेषकर हैदराबाद और नलगोण्डा में लोगों को कुछ मिनट का ही वक्त मिलेगा. आखिर ' ढका आधा चांद ' क्या है? समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 3 मार्च 2026. 3 मार्च 2026 मंगलवार यानी आज पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. जब पृथ्वी, सूरज और चांद बीच में आ जाती है और उसकी छाया चंद्र सतह पर पड़ती है, तब यह खगोलीय घटना होती है. भारत में यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से आरंभ होकर शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वहीं पूर्ण ग्रहण की अवस्था 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगी.
सुर्ख चांद से लेकर ग्रहों की नजदीकी तक... आसमान दिखाएगा रहस्यमयी जलवा
आईएमडी के मुताबिक, हैदराबाद में चांद का उदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, यानी यहां लोगों को ग्रहण का नजर अंतिम चरण में देखने को मिल सकेगा, जो लगभग 26 मिनट तक रहेगा. नलगोण्डा में
चांद 6:19 पर निकलेगा और करीब 29 मिनट तक दिखेगी.
क्या होता है ' btten moon' फेज
जब चांद पृथ्वी की गहरी छाया यानी उमब्रा से गुजरता है, तब उसका एक हिस्सा गहरा और लालिमा लिए नजर आता है. उसे समय ऐसा लगता है जैसे चांद का एक टुकड़ा किसी ने काट लिया हो. इसी वजह से इसे bteen-moon कहा जाता है.
कहां कहां दिखेगा ग्रहण
आईएमडी के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर भागों में दिखाई देगा. उत्तर पूर्वी भारत और अंडमान निकोबार में पूर्ण अवस्था का अंत देखा जा सकेगा. दुनिया के स्तर पर पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई भागों में यह स्पष्ट दिखेगा. यह खबर अहम है क्योंकि खगोल प्रेमियों को सही वक्त पर तैयार रहना होगा. दरअसल, चांद का यह दिलकश नजारा कुछ ही मिनटों का मेहमान होगा, इसलिए इस मौका को चूकना नहीं चाहिए.