नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
रायपुर, 3 मार्च 2026। राजधानी रायपुर के एक शापिंग मॉल परिसर में जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर (रायगढ़ ) के पूर्व छात्र -छात्राओं के संगठन (जार एसोसिएशन) द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के रायपुर जोन के अंतर्गत आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता गणेश लाल पटेल, अनुराधा चौधरी एवं हर्षलता मिश्रा ने की।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों — गणेश लाल पटेल, अनुराधा चौधरी, हर्षलता मिश्रा, प्रवीण भगत, पद्मलोचन साव, विवेक पटेल, डॉ. संतोष राठिया, शालिनी गुप्ता, ज्योति प्रकाश जायसवाल, महेंद्र कुमार, अनिल मरावी, भूपेश कुमार एवं शुभम आर्य तथा सभी के परिवारों ने अपनी सहभागिता दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय एलुमनी एसोसिएशन रायगढ़ (जार) ने दो दिन पहले एक मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी प्रेम और सदभावना के साथ एकता का संदेश दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए संगठन की एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।