विशिष्ट समाजवादी और पूर्व सांसद केसी त्यागी पहुंचे हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल और अपने पुराने साथी टी. गोपाल सिंह से की मुलाकात
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 15 मई 2026. देश के जाने-माने समाजवादी नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी एक विवाह समारोह में शामिल होने बीते गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल एसआर शुक्ला से राज भवन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और कुशल छेम पूछा. चूंकि दोनों ही विशिष्ट व्यक्ति उत्तर प्रदेश से ही बिलॉन्ग करते हैं. इस दौरान कुछ समय निकालकर केसी त्यागी हैदराबाद के अपने पुराने समाजवादी मित्र, सेवानिवृत्त न्यायाधीश टी गोपाल सिंह के आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात की और दोनों ने देश की मौजूदा स्थिति, समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की.
दोनों विशिष्ट नेताओं ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच फूट पर चिंता व्यक्त की और डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को छोटी आकार में पुस्तिकाओं के प्रकाशन कर उसे फैलाने पर भी विचार विमर्श किया. समाजवादी नेता केसी त्यागी हैदराबाद एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुरुवार को ही वापस दिल्ली लौट गए.