रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर डॉ. रमेश पोखरियाल "कथा सम्राट 2026" से सम्मानित
इस अवसर पर निशंक की कहानी "पीडा़ से भी उपर " की समीक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर की डॉ. संजू साहू "पूनम" ने किया। जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली, 19 मई 2026। साहित्य अकादमी दिल्ली में डॉक्टर निशंक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', पदमश्री अशोक चक्रधर, साहित्य अकादमी के सचिव वरुण गुलाटी, इंडिया हैबिटेट सेंटर के अध्यक्ष प्रोफेसर के. जी. सुरेश एवं दिल्ली स्थित राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर दर्शन पाण्डेय के साथ-साथ अनेक गणमान्य विभूतियां सम्मिलित हुई।
देश के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में विद्वान वक्ता साथियों की सहभागिता से कार्यक्रम विशेष बन गया।कहानी वार्ता के वक्ताओं के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था, लेकिन विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर हिमालय विरासत ट्रस्ट ने डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' को "कथा सम्राट 2026" द्वारा सम्मानित किया है।
इस अवसर पर निशंक की कहानी "पीडा़ से भी उपर " की समीक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर की डॉ. संजू साहू "पूनम" ने किया। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ.साहू पेशे से शासकीय नवीन महाविद्यालय माना कैंप में सहायक प्राध्यापक हैं जो जनजातीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण शोध से जुडी़ हुई हैं, साथ ही करमा नृत्य की कुशल नृत्यांगना हैं। इस कार्यक्रम में देश- विदेश से लोग आए हुए थे।कार्यक्रम हिमालया विरासत ट्रस्ट, देहरादून व साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सामुहिक तत्वावधान में हुआ था।