DSP Promotion: छत्तीसगढ़ में 16 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
रायपुर, 30 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में 16 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में 24 मार्च को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आहूत की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर 16 टीआई तथा कंपनी कमांडर को डीएसपी या समकक्ष पद पर पदोन्नति दी गई है। गृह मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक 3 विशेष शाखा के निरीक्षक और 13 कंपनी कमांडर को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया है। देखें लिस्ट..