KKR vs MI IPL; कल का मैच कौन जीता? कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स दोनों ने की शानदार बल्लेबाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
KKR vs MI IPL; मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेला गया T20 मैच रोमांच से भरा रहा। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंद में शानदार 67 रन बनाए। जीत के लिए 221 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 78 और रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?
मुंबई, 30 मार्च 2026। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट के अंतर से रौंदकर सीजन की धमाकेगार शुरुआत की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 51, फिन ऐलन ने 37 और रिंकू सिंह ने 33 रन की नाबाद पारी खेली।
मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके बाद जीत के लिए 221 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 148 रन का साझेदारी करके टीम की जीत तय कर दी। रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 78 और रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और मुंबई को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले के पल पल का हाल।
मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
कोलकाता की धमाकेदार शुरुआत
कोलकाता के लिए बल्लेबाजी का आगाज करने अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन की जोड़ी उतरी। दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेजी से 50 रन के पार 3.5 ओवर में पहुंचा दिया। पहले विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी में रहाणे ने 21 और ऐलन ने 28 रन का योगदान दिया।
शार्दुल ठाकुर ने किया फिन ऐलन का शिकार
रहाणे और ऐलन टीम को 69 रन तक ले गए। लेकिन ये साझेदारी छठे ओवर की दूसरी गेंद पर इसी स्कोर पर टूट गई। शार्दुल ठाकुर ने केकेआर के रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाते हुए फिन ऐलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। ऐलन 37(17) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े। ऐलन के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन रहाणे का साथ देने उतरे। दोनों पॉवरप्ले के समाप्त होने तक कोलकाता को एक विकेट पर 78 रन तक पहुंचाने में सफल हुए।
ग्रीन और रहाणे ने पहुंचा 100 रन के पार
पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी रहाणे और ग्रीन ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 7.5 ओवर में टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके कुछ देर बाद शार्दुल ठाकुर ने पिच पर पैर जमा चुके कैमरन ग्रीन को शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। ग्रीन 18(10) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 109 के स्कोर पर कोलकाता ने दूसरा विकाट गंवाया।
रहाणे ने जड़ा कप्तानी अर्धशतक
ग्रीन के आउट होने के बाद केकेआर की पारी को कप्तान रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ आगे बढ़ाया और 10 ओवर में टीम को 2 विकेट पर 120 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान रहाणे ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 13 ओवर में कोलकाता ने 2 विकेट पर 144 रन बना लिए थे। रहाणे 67(39) और अंगकृष रघुवंशी 16(12) रन बनाकर खेल रहे थे।
शार्दुल ठाकुर ने किया रहाणे का शिकार
13वें ओवर में ब्रेक के बाद गेंदबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को शार्दुल ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे को चलता कर दिया। रहाणे 40 गेंद में 67 रन बनाकर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। रहाणे ने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। 145 रन पर कोलकाता ने तीसरा विकेट गंवाया। यह शार्दुल ठाकुर का भी मैच में तीसरा विकेट था।
रहाणे-रिंकू के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
रहाणे के आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी का साथ देने उपकप्तान रिंकू सिंह आए। दोनों ने 13.5 ओवर में केकेआर को 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली और टीम को 18.1 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया।
कोलकाता ने बनाए 4 विकेट पर 220 रन
टीम को 200 रन के पार पहुंचाने के बाद अंगकृष ने अपना आईपीएल में तीसरा अर्धशतक 28 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन इसके बाद 205 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने अंगकृष को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रघुवंशी 51(29) रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम 2 ओवर में रिंकू सिंह पिच पर टिके रहे और उन्हें रमनदीप सिंह का साथ मिला। दोनों टीम को 20 ओवर में 4 विकेट 220 रन तक पहुंचाकर पवेलियन वापस लौटे। रिंकू 33(21) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रमनदीप 4(4) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर लिए। वहीं एक सफलता हार्दिक पांड्या को मिली। जीत के लिए मुंबई इंडियन्स को 221 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
रोहित और रिकल्टन ने दिलाई मुंबई को आतिशी शुरुआत
जीत के लिए 221 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने टीम को आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर में 50 रन के पार करा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 25 गेंद में पूरी कर ली। इसके बाद रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पॉवरप्ले की आखिरी बॉल पर 23 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। पॉवरप्ले का अंत मुंबई इंडियन्स ने बगैर किसी नुकसान के 80 रन के साथ किया।
रिकल्टन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी रोहित और रिकल्टन के रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया। दोनों ने 8.1 ओवर में मुंबई को 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद रियान रिकल्टन ने अपना अर्धशतक 24 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। रोहित और रिकल्टन ने 10 ओवर तक मुंबई को 122 रन तक बगैर किसी नुकसान के पहुंचा दिया। जीत के लिए 99 रन और 60 गेंद में आरसीबी को बनाने थे।
78 रन बनाकर वैभव का शिकार बने रोहित
रोहित शर्मा और रिकल्टन को रोकने का कोई प्लान कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के पास नहीं था। दोनों आसानी से टीम को 150 रन के करीब ले गए। लेकिन 148 के स्कोर पर रोहित शर्मा 38 गेंद में 78 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर कैच दे बैठे।
सूर्या रहे नाकाम, शतक से चूके रिकल्टन
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव इम्पैक्ट सब के रूप में आए। उन्होंने आते ही अपने तेवर दिखा दिए लेकिन 8 गेंद में 16 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच दे बैठे। 179 के स्कोर पर मुंबई ने दूसरा विकेट गंवाया। इसके बाद मैदान पर तिलक वर्मा उतरे। तिलक और रिकल्टन ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 81 रन बनाकर रिकल्टन रन आउट हो गए। 184 के स्कोर पर मुंबई ने जीत के मुहाने पर पहुंचने के बाद तीसरा विकेट गंवाया।
6 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत
रिकल्टन के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा का साथ देने आए। दोनों टीम को 215 रन तक ले गए। ऐसे में तिलक सुनील नरेन की गेंद पर कैच दे बैठे। तिलक 20(14) रन बना सके। अंत में हार्दिक और नमन धीर ने 19.1 ओवर में 6 विकेट रहते विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। हार्दिक पांड्या 18(11) और नमन धीर 5(2) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह 13 साल बाद सीजन के पहले मुकाबले में पहली जीत है। मुंबई की यह लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की सबसे बड़ी जीत है। कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
मैन ऑफ द मैच
हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के तीन विकेट चटकाने वाले शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन दिए और अजिंक्य रहाणे, फिन एलन और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े विकेट चटकाए।