• बिहार में 'नीतीश युग ' का अंत, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण, लेकिन सीएम कौन?

    बिहार में अब 'नीतीश युग ' का अंत होने वाला है. 15 अप्रैल को लोक भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. इससे पहले 14 अप्रैल यानी कल सुबह से बैठकों का दौर शुरू होगा. जानते हैं पूरी डिटेल..समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    पटना, 13 अप्रैल 2026 . बिहार की सियासत में बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी है. राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस अब अंतिम पड़ाव पर है. मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह  15 अप्रैल बुधवार को सुबह 11बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा. हालांकि, मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका अभी फैसला नहीं हुआ है. लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख पक्की हो गई है.

    मंगलवार को बिहार एनडीए में चलेगी बैठकों का दौर बिहार में कल यानी मंगलवार, 14 अप्रैल को दोपहर तक बैठकों का दौर चलेगी. मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसमें सत्ता  परिवर्तन की औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा. सुबह 10 बजे बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कुछ बड़े  फैसले लिए जाएंगे. इसके बाद सुबह 11बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए फैसलों की जानकारी दी जाएगी. माना जा रहा है कि इसी में बड़े फैसलों का ऐलान हो सकता है.

    दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक 
    भाजपा विधायक दल की दोपहर 2बजे अहम बैठक होगा. इस महत्वपूर्ण बैठक की अगुवाई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी और बीजेपी से किस नेता को सीएम बनाया जाए, इस पर भी फैसला हो सकता है.

    4 बजे एनडीए की बैठक, फिर हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान 

    बीजेपी की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दलों की बैठक होगी. इस बैठक में एनडीए का नेता चुने जाने की संभावना है. बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान खुद नीतीश कुमार ही कर सकते हैं.

    नए चेहरे के साथ नई शुरुआत

    सूत्र बताते हैं कि बिहार अब ' नीतीश युग ' से आगे बढ़ाने को तैयार है. मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे का ऐलान हो सकता है. कल यानी 14 अप्रैल को होने वाली बैठकों पर पूरे प्रदेशों की नजरें टिकी है, क्योंकि यहीं से नई सरकार की रूपरेखा स्पष्ट होगी. हालांकि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब मंगलवार को ही पता चलेगा. बता दें कि, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी के अलावा कुछ अन्य नए नेताओं सहित तीन महिला विधायकों के भी नाम चल रहे हैं.