• MI vs PBKS IPL: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच में डिकॉक की 112 रनों की पारी काम नहीं आई, पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को दी 7 विकेट से मात

    MI vs PBKS IPL: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 24rd Match Highlights in Hindi):: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को 5 बार की चैंपियन मुंंबई इंडियंस के सामने पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स की चुनौती थी। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। पंजाब की ये चौथी जीत है। पंजाब ने 196 रनों के लक्ष्य को 21 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
    मुंबई, 17 अप्रैल 2026। IPL 2026 में गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच कड़े मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता टीम पंंजाब किंग्स ने करारी शिकस्त दी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 24 वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जावब में पंजाब किंग्स ने 21 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए गजनफर ने दो विकेट लिए।

    मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रन की दमदार पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को पावरप्ले में दो झटके लगे। प्रियांस आर्या 9 गेंद में 15 और कूपर कॉनली 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 35 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 39 गेंद में 11 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। मार्कस स्टायनिस ने 10 रन का योगदान दिया।

    मुंबई इंडियंस की वानखेड़े स्टेडियम में शुरुआत खराब रही है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में रयान रिकल्टन (2) और सूर्यकुमार यादव (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नमन धीर 31 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 14 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और सात छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 8 रन बनाए। तिलक रन आउट हुए। डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

     MI Score: 195/5 (20)

    PBKS Score: 198/3 (16.3)

    मुंबई-पंजाब प्लेइंग इलेवन

    मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

    पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल