• वेदामृतम् -- वैदिक वानप्रस्थ, सन्यास आश्रम का आधारशिला समारोह संपन्न

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:- हैदराबाद, 17 अप्रैल 2026. यहां के सिद्दीपेट जिला स्थित गजवेल मंडल के पीड़िचेड़ महर्षि दयानंद मार्ग में वेदामृतम् वैदिक वानप्रस्थ सह सन्यास आश्रम की आधारशिला का शुभारंभ पिछले दिनों वैदिक यज्ञ कार्यक्रम से आरंभ हुआ. इस भव्य समारोह में यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी चिदानंद सरस्वती  (संस्थापक प्राचार्य - निगम नीडम वेद गुरुकुलम) ने यजमानों के संग यज्ञ करवाया और आधारशिला निमित्त विशेष मंत्रो की आहुतियां प्रदान की गई. आधारशिला रखने वाले यज्ञ के यजमान और विशेष आमंत्रित सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे.

    वहीं, यज्ञ के समापन पर, आधारशिला रखने के पश्चात स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के करकमलों द्वारा किया गया. तत्पश्चात श्रोताओं और कार्यक्रम में मौजूद आर्यजनों को मंच से स्वामी जी का उद्बोधन सुनने को मिला. स्वामी जी ने भावी नव निर्माणाधीन आश्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की एवं वरिष्ठ आर्यजनो को आव्हान किया कि वैदिक आश्रम व्यवस्था के मुताबिक, वानप्रस्थ और सन्यास ग्रहण कर इन आश्रमों की शोभा बढ़ाएं एवं यहां पर शोध कार्यों में अपना योगदान दें.

    इस दौरान तेलंगाना के कई जिलों, अन्य प्रदेशों एवं विदेशों से यहां पहुंचने वालों में कुछ विशेष अतिथि बालब्रह्णम्, डी. सत्यनारायण, आचार्य नलिनी, जक्कम राजार्य, नायिनी सत्यम्मा, राजेश्वर गौड़, भरत मुनि, माशेट्टि श्रीनिवास समेत आर्य समाज के प्रतिनिधिगण एवं विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम जी भी शामिल रहे. अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.