Epstein file: पीएम के खिलाफ विवादित टिप्पणी, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Epstein file: पीएम मोदी के खिलाफ कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एपस्टीन मामले में छत्तीसगढ़ से पहली गिरफ्तारी हुई है।
नई दिल्ली, 14 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, उक्त पोस्ट को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस टीम कौशांबी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
वहीं विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम गए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने फ़रवरी माह के किसी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ़्तार कर लिया है. उत्तर प्रदेश पहुँचकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी भाजपा की घबराहट को दर्शाता है। पढ़ें भूपेश बघेल का पोस्ट..